करोड़पति ज्वैलर के यहां से ईडी अधिकारी क्यों भागे ?

करोड़पति ज्वैलर के यहां से ईडी अधिकारी क्यों भागे ?
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 30 अक्टूबर । हाल ही में राजस्थान में बनाए गए नए जिले कुचामन सिटी से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। राजस्थान में कुछ दिनों में कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़े हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया था और कई घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इन सब के बीच में कुचामन सिटी में भी छापेमारी की खबर आई है.
दरअसल कुचामन सिटी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर छापा मारने का मामला सामने आया है। यह छापा एक करोड़पति ज्वैलर के यहां मार गया, लेकिन शुक्र था कि बड़ी वारदात होने से बच गई।‌ प्रवर्तन निदेशालय के फर्जी अधिकारी बनकर जो बदमाश आए थे, उन्होंने फिल्म स्पेशल 26 की तरह पूरी घटना को अंजाम दिया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सफेद शर्ट में ईडी अफसर बनकर पहुंचे बदमाश

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नागौर के नजदीक स्थित कुचामन सिटी जिले के चितावा थाना इलाके में स्थित पांचवा गांव में रहने वाले हरिशंकर सोनी के यहां यह घटना घटित हुई है। हरिशंकर सोनी ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर से कुछ पहले घर के बाहर अचानक एक कार आकर रुकी।‌ कार में सफेद शर्ट और पैंट पहने कुछ लोग उतरे जो कि सरकारी अधिकारियों के जैसे दिख रहे थे। कार से उतरते ही उन्होंने कुछ रजिस्टर और डॉक्यूमेंट दिखाए और घरवालों से कहा कि हरिशंकर सोनी को नीचे बुलाएं।

फर्जी ईडी अफसरों ने ज्वैलर के बेटे को जड़ा थप्पड़
परिवार के लोगों ने जब पूछा कि वे लोग कौन हैं तो उन्होंने बताया कि वह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारी हैं।‌ इस पर ज्वैलर के बेटे ने उनसे सर्च वारंट मांगा और कहा कि बेवजह किसी के घर में घुसना सही नहीं है और अगर आप अधिकारी है तो सर्च वारंट दिखाइए।‌ ऐसे में उनमें से एक सदस्य ने ज्वैलर के बेटे के तमाचा जड़ दिया और कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमसे इस तरह से बात करने की।

ज्वैलर ने पुलिस और वकील बुलाने की बात कही तो भागे शातिर

इसके बाद परिवार के लोग और डर गए। हरिशंकर सोनी जब पहुंचे तो उनको भी इसी तरह से काबू करने की कोशिश की गई , लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस और वकील के सामने ही हुए मकान में सर्च करने देंगे।‌ जैसे ही फर्जी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पुलिस का नाम सुना तो वह डर गए और उन्होंने कहा कि वह एसडीएम ऑफिस जाकर आ रहे हैं। वहां कुछ डॉक्यूमेंट भूल आए हैं। आप घर के डॉक्यूमेंट और तमाम दस्तावेज तैयार रखिए। ऐसा कहकर वे लोग कार में बैठकर फरार हो गए।

फर्जी ईडी अफसरों की तलाश में पुलिस

बाद में पुलिस और वकील पहुंचे और जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह लोग ठग थे जो ईडी अफसर बनकर घर में घुसकर बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। ‌गनीमत रही परिवार ने सूझबूझ से काम लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन फर्जी प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों की तलाश कर रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *