कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगसरी जो बनीं Miss World 2025, जानें ब्रेस्ट कैंसर से नाता

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगसरी जो बनीं Miss World 2025, जानें ब्रेस्ट कैंसर से नाता
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

Miss World 2025: हैदराबाद, 1 जून। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित समापन समारोह में मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे प्रथम रनर-अप रहीं। पोलैंड की माजा क्लाजदा दूसरी रनर-अप रहीं। मार्टीनिक के ऑरली जोआचिम ने टॉप 4 में जगह बनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ओपल सुचाता चुआंग्सरी फुकेत में पली-बढ़ी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय संबंध की छात्रा और मॉडल हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता की समर्थक हैं। 16 वर्ष की उम्र में उन्हें अपने ब्रेस्ट में एक गांठ का पता चला था। इसने उन्हें थाईलैंड में ब्रेस्ट कैंसर और इसके जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

ओपल ने मैक्सिको सिटी में अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वह तीसरे स्थान पर रहीं थीं। बाद में उनका तीसरा रनर-अप का दर्जा रद्द कर दिया गया। क्योंकि उन्होंने 12 महीने का मिस यूनिवर्स थाईलैंड का शासन पूरा करने से पहले मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का खिताब स्वीकार कर लिया था।

मिस वर्ल्ड 2025 में दुनिया भर से 108 प्रतियोगियों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व मॉडल नंदिनी गुप्ता ने किया। वह मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहीं। 72वें मिस वर्ल्ड के फिनाले की मेजबानी स्टेफनी डेल वैले (मिस वर्ल्ड 2016) ने की। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पारंपरिक भारतीय लहंगा पहना था। इस भव्य कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर ने भी प्रस्तुति दी।72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिनेता सोनू सूद शामिल थे, जिन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड भी मिला।

 

 

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *