बच्ची का मर्डर, 300 KM दूर छिपाया शव, मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर मारा, प्लास्टिक के कट्‌टे में डाल ले गए शव

बच्ची का मर्डर, 300 KM दूर छिपाया शव
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर ,1 जून। जयपुर में 4 साल की बच्ची का हत्या करने का मामला सामने आया है। सौतेले पिता के साथ मां ने मासूम से मारपीट कर गला दबाकर मार डाला। शव ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के कट्टे में डालकर 300 KM दूर बारां जिले में अपने गांव ले गए। बदबू उठने पर घर की अलमारी में छिपा रखा मासूम का शव बारां की भंवरगढ थाना पुलिस को मिल गया। जयपुर के मुहाना थाने में मृतक बच्ची के दादा ने हत्यारे बेटे-बहू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया- भवरगढ़ के जेतपुरा निवासी जयराम (65) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मुहाना इलाके में रहकर उनका बेटा महावीर मजदूरी का काम करता है। करीब 7 महीने पहले नाते से उसने टोंक निवासी रोशन कुमारी से दूसरी शादी की थी। रोशन कुमारी के पहले पति रवीन्द्र से 4 साल की बेटी इशिका भी साथ रहती थी।

pop ronak

पिता जयराम ने बताया- 30 मई को शाम करीब 5 बजे बेटा महावीर मेरे पोते नवीन के साथ घर पर आया था। घर पर उसकी गैरमौजूदगी में महावीर शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ कर चला गया। रात करीब 11 बजे घर पहुंचने पर पोता नवीन घर पर मिला। रात को पोते के साथ वह सो गया।

सुबह उठने पर आ रही थी बदबू

शनिवार सुबह करीब 8 बजे उठने पर कमरे में रखी लोहे की अलमारी से बदबू उठ रही थी। अलमारी को खोलकर देखने पर उसमें प्लास्टिक का कट्टा रखा था। बदबू उठने के साथ ही कट्‌टे से खून निकल रहा था। भवरगढ़ थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर कट्टे को अलमारी से निकाला। कट्‌टा खोलकर देखने पर छोटी बच्ची इशिका की लाश मिली।

गला दबाकर मार डाला

पौते नवीन ने दादा जयराम को बताया- परसो शाम को मम्मी रोशन कुमारी और पापा महावीर ने जयपुर के घर पर इशिका के साथ लात-घुसों से मारपीट की। पापा ने इशिका का गला दबाया था। सुबह मेरे साथ एक प्लास्टिक का कट्टा साथ लेकर गांव आए थे। सौतेले पिता के साथ मिलकर मम्मी रोशन कुमारी ने इशिका की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए जयपुर से गांव भवरगढ बारां लेकर आया था।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *