मदरसा फैजाने कादरी के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी

मदरसा फैजाने कादरी के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • 33 बच्चों ने दीं शैक्षणिक व दीनी प्रस्तुतियां, तालीम के महत्व पर दिया संदेश

बीकानेर, 27 सितम्बर । कादरी कॉलोनी में कादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसा फैजाने कादरी के बच्चों का विशेष कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के 33 बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर विभिन्न शैक्षणिक एवं दीनी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के पश्चात हाफिज व कारी नौशाद अहमद कादरी ने नात-ए-पाक पेश की, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया।

pop ronak

मुख्य अतिथि हजरत अल्लामा मौलाना सैयद हातिम शाह साहब ने बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य केवल शिक्षा से ही संवारा जा सकता है और समाज की तरक्की के लिए नई पीढ़ी को ज्ञान से जोड़ना बेहद जरूरी है। वहीं, कार्यक्रम की निगरानी कर रहे इमाम हैदरी मस्जिद के हजरत मौलाना मोहम्मद सलीम रजवी साहब ने कहा कि बच्चों को इस्लामी तालीम के साथ-साथ दुनियावी और आधुनिक शिक्षा देना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मकसद केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि व्यक्ति को समझदार, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर हजरत अल्लामा मौलाना अकबर आलम साहब अशरफी, हजरत मौलाना आरिफ रजा साहब सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने और मकातिब-मदरसे के बेहतर संचालन के लिए जनाब अब्दुल रशीद साहब की मेहनत व योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई। अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।