जन्म-मृत्यु एवं विवाह के प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर भी मिलेंगे, पहचान पोर्टल का नवाचार

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 13 जून। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशानुसार पहचान पोर्टल पर नवाचार करते हुए पहचान पोर्टल से जारी जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र अब आवेदक व्हाट्सएप नंबर पर भी प्राप्त कर सकते हैं। जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक रोहताश्व सूनिया ने बताया कि विभाग के द्वारा नवाचार के रूप में जन्म-मृत्यू एवं विवाह प्रमाण पत्र व्हाट्सएप नंबर पर भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके तहत सभी जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह की घटनाओं का पंजीकरण करते समय आवेदक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा उपलब्ध हो) दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। जिससे आमजन को व्हाट्सएप नंबर पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र की प्रति उपलब्ध करवाई जा सके।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *