बस में लगी आग , 50 महिलायें सवार थी

बस में लगी आग , 50 महिलायें सवार थी
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 14 जून। बीकानेर के खाजूवाला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को भागवत कथा में शामिल होने जा रही 50 से अधिक महिलाओं की बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आनंदगढ़ ग्राम पंचायत के गांव मुस्लिम जोड़ी में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए महिलाएं एसी बस में सफर कर रही थीं। चक 28 केजेडी के पास बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी विकास नाई के अनुसार, बस में लगभग 50-55 महिलाएं सवार थीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कंडक्टर बलराम नाई ने बैटरी के तारों को उखाड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, उनकी सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जल गया और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यदि चालक ने समय रहते बस नहीं रोकी होती, तो यह एक बड़े हादसे में बदल सकता था। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की जांच की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *