15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट फरार, सहयोगी उमर निसार ढेर

कुलगाम मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कुलगाम मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीनगर/जम्मू, 17 नवंबर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है। सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान 15 लाख रुपये का इनामी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जबकि इस गोलीबारी में उसका सहयोगी उमर निसार डार मारा गया। घटना के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और इनामी कमांडर की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ला रू क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

सुरक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुलगाम के ला रू क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। खुद को घिरता देख आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। संक्षिप्त चली इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लश्कर के एक आतंकी को ढेर कर दिया, जिसकी पहचान उमर निसार डार के रूप में की गई है।

सीसीटीवी फुटेज आने के बाद बढ़ाई गई चौकसी

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ स्थल से 15 लाख रुपये का इनामी और कश्मीर में सक्रिय आखिरी स्थानीय लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट कथित तौर पर बच निकलने में कामयाब रहा। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने भट की गतिविधियों का पता लगा लिया है।

वांछित कमांडर की धरपकड़ के लिए अब ला रू और उसके आसपास के संदिग्‍ध इलाकों में बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां और अतिरिक्त बल क्षेत्र चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं ताकि फरार इनामी आतंकी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *