बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ पर मनमानी फीस वसूली और पक्षपात का आरोप, अभिभावक संघ ने की शिकायत

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जून। बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ (राजेश गोयल गुट) पर खिलाड़ियों से मनमानी फीस वसूलने और नए नियम बनाकर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगे हैं. बीकानेर बैडमिंटन अभिभावक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जयपुर में प्रमुख शासन सचिव, खेल एवं युवा मामलात, नीरज के. पवन से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन में अभिभावक संघ ने बताया कि राजेश गोयल गुट अपनी मनमानी से खिलाड़ियों का भविष्य खराब कर रहा है. आरोप है कि जो खिलाड़ी अन्य क्लबों में खेलते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और चेतावनी दी जाती है कि यदि वे पुष्करणा ग्राउंड के मिंडा महाराज बैडमिंटन ग्राउंड में नहीं खेलेंगे, तो उन्हें बीकानेर की किसी भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जाएगा और न ही उनकी बीआईडी (बैडमिंटन इंडिया पहचान) बनाई जाएगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

अभिभावक संघ के शिवराज गहलोत ने नीरज के. पवन को बताया कि 21 से 23 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में फीस को लेकर भी उनका पुरजोर विरोध है. उन्होंने चेताया कि यदि राजेश गोयल गुट पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो बीकानेर बैडमिंटन का भविष्य पूरी तरह खतरे में पड़ जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रघुनंदन आचार्य ने सुझाव दिया कि बीकानेर में चल रहे दोनों गुटों को समाप्त कर एक नई तदर्थ समिति बनाई जाए, जिससे बीकानेर के खिलाड़ियों का भला हो सके। अभिभावक संघ ने यह भी कहा कि पुष्करणा ग्राउंड मिंडा महाराज स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन एसोसिएशन की मनमानी को खत्म करना बेहद ज़रूरी है। इस शिष्टमंडल में नेमीचंद सुथार, दिनेश चौहान, अमरचंद, अनिल पांडे, रघुनंदन, शिवराज गहलोत, रमेश सिंह तंवर आदि शामिल थे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *