सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी आयोजित

सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • हर बेटी अपने सपनों को उड़ान दे और अपनी पहचान स्वयं बनाए, शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से जीवन को सफल बनाए – डॉ. गुप्ता

बीकानेर (गंगाशहर), 01 अक्टूबर । गंगाशहर स्थित सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का उत्साहपूर्ण एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष की विदा हो रही छात्राओं को भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

pop ronak

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि गोजिरियो कराटे एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज के संस्थापक-प्रबंधक इंजीनियर शांतिलाल बोथरा, प्राचार्य सीमा सुरोलिया एवं वाइस प्रिंसिपल मनीषा बोथरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बेटी के भीतर प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानकर आगे बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी मजबूत करें तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि आशीष गर्ग ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा की जानकारी आज के समय में प्रत्येक बालिका एवं महिला के लिए आवश्यक हैं |

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, इन्हें मिले खिताब

कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टैलेंट सर्च राउंड के विभिन्न चरणों में छात्राओं के आत्मविश्वास और हुनर के आधार पर फ्रेशर्स एवं फेयरवेल के विविध खिताब प्रदान किए गए:

फ्रेशर्स श्रेणी: प्राची गहलोत, सोनू रामावत एवं नियति कच्छावा को क्रमशः मिस फ्रेशर, मिस पर्सनैलिटी एवं मिस ब्यूटी क्वीन का खिताब मिला।

फेयरवेल श्रेणी: जया सोलंकी, हर्षिता शर्मा एवं मीनाक्षी बैद को क्रमशः मिस फेयरवेल, मिस टैलेंटेड एवं मिस पर्सनैलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त वार्षिक समारोह के अंतर्गत वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जयश्री पंचारिया एवं कीर्ति द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

===============