तेरापंथ भवन गंगाशहर में टीपीएफ बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
तेरापंथ भवन गंगाशहर में टीपीएफ बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित



- साध्वी श्री त्रिशलाकुमारी जी का मिला पावन सान्निध्य
बीकानेर, 01 अक्टूबर । गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री त्रिशलाकुमारी जी के पावन सान्निध्य में गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटावरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


एचपीएस (HPS) का दिया प्रेरक संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी श्री त्रिशलाकुमारी जी ने कहा कि टीपीएफ समाज के प्रोफेशनल्स का एक सशक्त संगठन है, जो आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की प्रज्ञा की उपज है। उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा दिए गए ‘HPS’ के सूत्र की व्याख्या करते हुए बताया कि H का अर्थ हैप्पीनेस (प्रसन्नता), P का अर्थ प्रायोरिटी (प्राथमिकता) और S का अर्थ सैक्रिफाइस (त्याग/बलिदान) है। साध्वीजी ने टीपीएफ बीकानेर की सक्रियता की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान साध्वी श्री कल्पयशा जी तथा साध्वी श्री रश्मि प्रभा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तारपूर्वक बताईं योजनाएं
मुख्य अतिथि व टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटावरी ने संगठन के ध्येय ‘इवॉल्व विथ परपज, स्केल विथ इंपैक्ट व सर्व विद वैल्यूज’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग, मेधावी सम्मान समारोह, परामर्श केंद्र, आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर एवं मिशन दृष्टि जैसे सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए टीपीएफ के द्वार सदैव खुले हैं।
नवीन कार्यकारिणी की घोषणा और पद शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर अध्यक्ष रतन छलाणी के स्वागत भाषण व भावी कार्ययोजना के प्रस्तुतीकरण से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटावरी ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एडवाइजरी बोर्ड: एडवोकेट बच्छराज कोठारी, एडवोकेट गणेश मल बोथरा, डॉ. गुलाब बोथरा, डॉ. जतन लाल बाफना, एडवोकेट नारायण चोपड़ा, सीए सोहनलाल बैद एवं इंजीनियर एस.के. चोपड़ा।
प्रमुख पदाधिकारी: उपाध्यक्ष – एमबीए प्रांशू दफ्तरी, एडवोकेट विद्या चौरड़िया, सीए जसवंत सिंह बैद; मंत्री – इंजीनियर अजीत संचेती; सहमंत्री – सीए जितेश पारख, इंजीनियर लोकेश नाहर; कोषाध्यक्ष – सीए पीयूष जैन तथा आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर संयोजक – एमबीए राकेश चौरड़िया।
समारोह में तेरापंथी सभा के मंत्री जतन संचेती सहित तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ न्यास व आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के पदाधिकारी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत नवगठित टीम ने बोथरा भवन पहुँचकर मुनि श्री अमृत कुमार जी के दर्शन किए तथा आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का अवलोकन किया।
