एसपी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का भव्य स्वागत

एसपी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का भव्य स्वागत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • लैब टेक्नीशियन की पदोन्नति पर समारोह आयोजित हुआ

बीकानेर, 20 जून। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सभागार में आज लंबे समय बाद लैब टेक्नीशियन संवर्ग की पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत व धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का संगठन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी, जिला अध्यक्ष अजय किराडू, मोहन व्यास, सुभाष जोशी, बजरंग गहलोत, पवन भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने भी सभी पदोन्नत साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी ने सीनियर असिस्टेंट प्रकाश सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति के अवसर पर संगठन द्वारा इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है, जो सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी और जिला अध्यक्ष अजय किराडू को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने लियन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और भविष्य में निविदा पर नियुक्त होने वाले लैब टेक्नीशियन व रेडियोग्राफर पदों पर टेक्नीशियन परिवार के बच्चों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

pop ronak

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका, गायत्री, प्रेम स्वामी, अशोक जीनगर, डॉ. मल्लूराम, मोतीलाल, वीरेंद्र, अबरार, विष्णुदेव, मांगीलाल, नवरत्न, पंकज, महात्मा गोरेलाल सहित अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश संयोजक, डीएमएचएस एंड मेडिकल कॉलेज राजस्थान, बजरंग कुमार सोनी ने प्राचार्य के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया। यह समारोह न केवल पदोन्नति की खुशी का प्रतीक रहा, बल्कि संगठन और प्राचार्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी दर्शाता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *