जयपुर में परीक्षा देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पुलिस बोली- निर्मल चौधरी के साथ MLA अभिमन्यु पूनिया जबरदस्ती गाड़ी में घुसे

जयपुर, 21 जून। राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में दर्शन शास्त्र का परीक्षा देने आए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही सादी ड्रेस में पुलिस ने डेरा डाल रखा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

दोनों नेताओं को हिरासत में लेते देख कुछ छात्र कैंपस में हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद मामला शांत हो गया। उधर, डीसीपी ईस्ट ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। वो निर्मल चौधरी के साथ खुद ही गाड़ी में जबरन घुस गए।

pop ronak
kaosa

पूनिया अपने आवास पर गए

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था। इसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना था। आज पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। कुछ देर में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस लेकर नहीं आई है। वह खुद निर्मल को बचाने के कारण गाड़ी में बैठ गए थे। गांधी नगर थाने से विधायक अपने आवास पर चले गए थे।

दर्शन शास्त्र का पेपर देने आए थे
निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र का फोर्थ सेमिस्टर का पेपर देने के लिए गए हुए थे। निर्मल ने आरोप लगाया कि है आज सुबह से ही उनके पीछे जयपुर पुलिस सिविल वर्दी में घूम रही थी। जैसे ही वे एग्जाम देने आए उसी दौरान सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने उन्हें जबरन सेंटर से हिरासत में ले लिया।

इस दौरान वहां मौजूद सांगरिया विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे भी एग्जाम देने आए हुए थे। दोनों को डिटेन कर पुलिस पहले गांधी नगर थाने लेकर गई। यहां से अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद निर्मल चौधरी को मालवीय नगर थाने लेकर गए। कुछ देर बाद ही यहां से उसे सांगानेर सदर थाने में ले गए।

इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी गई है। कुछ युवा संगठनों और समर्थकों ने इस कार्रवाई को “लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” बताया है, वहीं प्रशासन ने इसे “एहतियाती कदम” करार दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

mmtc 2 oct 2025