शनिवार, 21 जून 2025 देश और दुनिया के 44 मुख्य सामाचार

सोमवर , 8 सितम्बर देश दुनिया के 44 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
आषढ़ कृष्णा 10 -11
===============================
1 आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के साथ विशाखापत्तनम में लाखों लोगों ने किया योगाभ्यास। दुनिया में 191 देशों में 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा कार्यक्रम।योग से बढ़ते हैं हम अहिंसा की ओर : यादव

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

2 पीएम मोदी ने शुक्रवार को भूवनेश्वर में कहा, मुझे भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि आना था, इसलिए मैंने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वॉशिंगटन आने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

3 लोकसभा चुनाव 2024- भाजपा ने ₹1494 करोड़ खर्च किए, कांग्रेस ₹620 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर; AAP-BJP ने चुनाव आयोग को देरी से ब्योरा दिया।

4 चुनाव के फोटो-वीडियो अब सिर्फ 45 दिन तक रहेंगे, फिर होंगे डिलीट, चुनाव आयोग का नया नियम; कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ।

5 भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें राहुल गांधी बोले। कल शाह ने कहा था- अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी।

6 ‘ऑपरेशन सिंदूर सबूत है, नया भारत अब आतंकवाद का शिकार नहीं होगा’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

7 हमारी आजादी छीनने पर तुली ईडी, वकीलों के संगठन ने CJI बीआर गवई से लगाई गुहार।

 

8 ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे।

9 विदेश में भारतीय कूटनीति का जलवा, ईरान ने सिर्फ भारत के लिए खोला एयरस्पेस; आज लौटेंगे 1000 छात्र।

10 हरियाणा में योग दिवस: बाबा रामदेव और CM नायब सैनी कुरुक्षेत्र में कर रहे योग, राज्यपाल और सांसद भी मौजूद।

11 दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने देर रात तक चले मुकाबले के बाद आखिरकार सत्र के पहले बड़े खिताब को हासिल कर ही लिया। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में जूलियन वेबर और दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब हासिल किया।

12 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: गिल और यशस्वी ने खेली शतकीय पारी, पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 359/3.

13 इजराइल बोला-हमलों से ईरानी एटमी प्रोग्राम 2-3 साल पिछड़ा, ट्रम्प का दावा- इजराइल के पास परमाणु ठिकाने तबाह करने की क्षमता नहीं‌।

14 जंग में हर दिन ₹6000 करोड़ खर्च कर रहा इजराइल, ईरान से जंग की वजह से GDP ग्रोथ रेट का अनुमान गिरकर 3.6% हुआ।

 

15 देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में पहुंचा मानसून।
16 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुरू किया ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान, देश की परिवर्तनकारी कहानियों को मिलेगा मंच।
17 ओडिशा आना जरूरी था, इसलिए ट्रंप को मना किया; पीएम मोदी ने बताया अमेरिका न जाने का कारण।
18 यमुना की सफाई और पुनर्जीवन के लिए 45 सूत्री एक्शन प्लान तैयार, जल प्रबंधन भी किया जाएगा दुरुस्त।
19 अमेरिका इजरायल के समर्थन में उतरा तो ईरान को भी मिलेगा साथ, चीन ने ट्रंप को दी युद्ध की धमकी।
20 US के डर से ईरान पहुंचा UN, इजरायल ने किया ऐलान, तेहरान पर हमले नहीं रुकेंगे।
21 बिहार :‘पंजे और लालटेन वालों ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था’… सिवान में बोले पीएम मोदी।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 ईरान से वापस आए 290 भारतीय, आज और दो उड़ानें आएंगी, अपनों से मिलकर भावुक हुए परिजन।
23 श्रीलंका में साइबर अपराध में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को निर्वासित किया गया।
24 एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 शव।
25 तरनतारन में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार: डॉक्टर से मांगी थी 30 लाख की फिरौती, घर के बाहर की थी फायरिंग, 3 खिलाड़ी फरार।
26 देश में 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें: 5608 एक्टिव केस; ICMR-NIV डायरेक्टर बोले- सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट भारत में फैल रहा।
27 चुनाव के फोटो-वीडियो अब सिर्फ 45 दिन तक रहेंगे: फिर होंगे डिलीट, चुनाव आयोग का नया नियम; कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ।
28 एअर इंडिया की आज 9 फ्लाइट्स कैंसिल: वजह ऑपरेशन और मेंटेनेंस; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द।

29 12 साल पुराने नकली नोट मामले में भगोड़ा मौइद्दीन उमर UAE से प्रत्यर्पित, दुबई से मुंबई लाया गया।
30 दिल्ली: मनीष सिसोदिया से 37 सवाल… नहीं ली एक की भी जिम्मेदारी, सभी फैसले कैबिनेट और अफसरों पर डाले।
31 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र की आ गई तारीख, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही।
32 नीरज चोपड़ा ने तीन फाउल किए, फिर भी जीत ली जंग, पेरिस डायमंड लीग में भारत का बाहुबली सब पर भारी।
33 IND vs ENG: भारत की ‘शुभ’ शुरुआत, यशस्वी-गिल ने जड़े शतक; पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों का निकला दम।
34 इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की चुप्पी ठीक नहीं; सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला।
35 परमाणु ठिकाने पर हमला हुआ तो मचेगी तबाही, ईरान-इजरायल जंग के बीच बड़ी वॉर्निंग

36 चीन ने पहली बार बांग्लादेश-पाकिस्तान के साथ की त्रिपक्षीय बैठक,भारत क्यों चिंतित।
37 SENA देशों में धोनी का वर्चस्व हुआ खत्म, पंत बने एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर
38 अफ्रीका से लैटिन अमेरिका तक, अगले महीने इन 5 देशों की यात्रा की योजना बना रहे PM
39 भारत-पाक युद्ध ‘रोकने’ के लिए मुझे नोबेल नहीं मिलेगा, क्यों छलका ट्रंप का दर्द?
40 पाक में 4 हिंदू भाई-बहनों का अपहरण, जबरन कबूल करवाया इस्लाम; इंसाफ मांग रही मां।
41 भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ सचदेवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया योग।
42 भजनलाल ने जैसलमेर जिले के खुड़ी सैंड ड्यूंस धोबा में किया योगाभ्यास।
43 गिल और जायसवाल के शतक से भारत ने बनाई मैच पर पकड़।
44 मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार।
==============

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *