राजस्थान में कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी बीकानेर पूर्व से यशपाल गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी बीकानेर पूर्व से यशपाल गहलोत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट; राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद भी मैदान में, जोशी और धारीवाल का नाम नहीं

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नयी दिल्ली , 31 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 56 नामों का एलान किया गया है। चौथी सूची के 56 प्रत्याशी मिलाकर कांग्रेस ने अब 152 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं, भाजपा ने अब तक सिर्फ 124 प्रत्याशी ही घोषित किए हैं। लिस्ट में देखें किसे कहां से मिला टिकट?

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ को बाली सीट से टिकट दिया है। मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर की सिवाना सीट से टिकट दिया गया.

कांग्रेस की चौथी सूची में खास क्या?

उदयपुर से राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उम्मीदवार बनाया। जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को सिवाना से टिकट दिया गया। यह टिकट राहुल गांधी के कोटे का माना जा रहा है।
कांग्रेस ने चौथी सूची में दो मुस्लिम प्रत्याशियों इरफान खान और अमीन खान को टिकट दिया है। इससे पहले दो सूचियों में कांग्रेस ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, फतेहपुर से हाकम अली, किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ और रामगढ़ से जुबेर खान को टिकट दिया गया है।

राजस्थान में कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

राजस्थान में कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी
चौथी सूची में भी जोशी और धारीवाल का नाम नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समय सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के पार्टी के फैसले के खिलाफ जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का नाम चौथी लिस्ट में भी नहीं। संभावना जताई जा रही थी कि इस सूची में दोनों नेताओं को टिकट मिल सकता है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर दोनों के नामों को होल्ड कर दिया है।
राजस्थान में कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी


इससे पहले तीन सूचियां की थीं जारी

कांग्रेस ने इससे पहले तीन सूचियां जारी की थीं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया था, जबकि दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। वहीं, तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इन तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस ने 96 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *