तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर के नव अध्यक्ष बने विक्रम मेहर

तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर के नव अध्यक्ष बने विक्रम मेहर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरी नगर, 23 जून। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, राजराजेश्वरी नगर की अष्टम वार्षिक साधारण सभा 22 जून 2025 को परिषद अध्यक्ष विकाश छाजेड़ की अध्यक्षता में तेरापंथ भवन में आयोजित हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सभा की शुरुआत सामूहिक नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुई। इसके बाद तुलसी संगीत सुधा के सदस्यों ने विजय गीत प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय तेयुप के सी.पी.एस. राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।

pop ronak

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विकाश छाजेड़ ने गत वर्ष कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की। मंत्री सुपार्श पटावरी ने वर्ष 2024-25 का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी सदस्यों के योगदान के लिए आभार जताया। कोषाध्यक्ष गौतम नाहटा ने सत्र के आय-व्यय का विवरण साझा किया।

आचार्य तुलसी डायग्नॉस्टिक सेंटर के संयोजक नरेश बांठिया ने वर्ष भर की गतिविधियों और नए एटीडीसी की जानकारी दी, साथ ही दोनों डायग्नॉस्टिक सेंटरों के वित्तीय विवरण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सभा के दूसरे सत्र में वर्तमान समिति को भंग कर मंच चुनाव अधिकारी मनोज डागा और सह चुनाव अधिकारी राजेश भंसाली को सौंपा गया। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नामांकन विक्रम मेहर के नाम से प्राप्त हुआ, अतः उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।

नवमनोनीत अध्यक्ष विक्रम मेहर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि परिषद का कार्य सामूहिकता से ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं को एकजुट होकर “संघ का काम हो, संघ का नाम हो” के ध्येय वाक्य को साकार करने का आह्वान किया और परिषद को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *