श्रीमती सुभद्रा लुणावत बनी अणुव्रत समिति चेन्नई की अध्यक्षा

श्रीमती सुभद्रा लुणावत बनी अणुव्रत समिति चेन्नई की अध्यक्षा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई, 23 जून। अणुव्रत समिति चेन्नई की वार्षिक साधारण सभा रविवार को साहूकारपेट स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत संगान के साथ हुई, जिसके बाद अध्यक्ष ललित आंचलिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। विभिन्न विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पारित किए गए। इसके उपरांत समिति की नई कार्यकारिणी के लिए मंच चुनाव अधिकारी शांतिचंद भंडारी एवं चंद्रेश चिप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद हेतु पहले गौतमचंद सेठिया का नाम प्रस्तावित किया गया, लेकिन उनके अस्वीकार करने पर श्रीमती सुभद्रा लुणावत का नाम सामने आया। एकमात्र नाम होने के कारण चुनाव अधिकारियों ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत घोषित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष अशोक खतंग, साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंध न्यासी विमल चिप्पड़, माधावरम स्कूल चेयरमैन तनसुखलाल नाहर, किलपाक सभा उपाध्यक्ष धर्मीचंद छल्लाणी, गौतमचंद सेठिया, संपतराज चौरड़िया, स्वरूप चंद दाँती, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती लता पारीख, श्रीमती शांति दुधोड़िया, मनोज गादिया, युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मुथा, कमलेश नाहर, श्रीमती माला कातरेला, श्रीमती गुणवंती खाटेड़, हरीश भंडारी, विजयराज गेलड़ा सहित अनेक गणमान्यजनों ने निवर्तमान अध्यक्ष ललित आंचलिया को उनके सफल दो कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवमनोनीत अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

श्रीमती लुणावत ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं देव, गुरु और धर्म की कृपा से सभी को साथ लेकर समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगी।” कार्यक्रम उपरांत सभा ने पुरुषवाक्कम में विराजित मुनिश्री मोहजीत कुमारजी ठाणा 3 और नॉर्थ टाउन में विराजित साध्वीश्री उदितयशा जी ठाणा 4 के दर्शन कर मंगल पाठ का श्रवण किया।

 

 

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *