महावीर इंटरनेशनल बीकानेर इकाई का 33वां स्थापना दिवस 28 जून को

कोर्ट के स्थगन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत; अब बिना वसूली के पारित होंगे अटके हुए वेतन बिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 जून। सेवा और समर्पण की भावना को समर्पित संस्था महावीर इंटरनेशनल की बीकानेर इकाई अपनी स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण कर 33वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर भव्य स्थापना दिवस समारोह आगामी 28 जून को सायं 5 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित किया जाएगा। ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली इस संस्था ने अपने तीन दशकों से अधिक के सेवायात्रा में समाजहित में अनेक कार्य किए हैं। संस्था के समर्पित सदस्यों की निःस्वार्थ सेवाओं के कारण बीकानेर केंद्र आज एक सशक्त और सक्रिय सेवा संगठन के रूप में पहचाना जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्र के सचिव संतोष बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में अब तक किए गए सेवा कार्यों की प्रस्तुति के साथ ही भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ऐसे कर्मठ व समर्पित सदस्यों का बहुमान किया जाएगा, जिनके योगदान से संस्था इस मुकाम तक पहुंची है।

pop ronak

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा करेंगे। समारोह में केंद्र के सभी सदस्यों के साथ उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन एक प्रेरणादायक और पारिवारिक मिलन समारोह का रूप ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *