सियाग ने कुश्ती में जीता रजत पदक

सियाग ने कुश्ती में जीता रजत पदक
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 जून । महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र खिलाड़ी हरीश सियाग ने रजत पदक जीता। यह जानकारी देते हुए विधालय के कुश्ती प्रशिक्षक राकेश पुरोहित ने बताया कि 15 वर्ष आयु वर्ग के 38 किलो भार वर्ग में विधालय के छात्र खिलाड़ी हरीश सियाग ने प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। विधालय के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत ने कहा कि हरीश की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतना विधालय के लिए गर्व की बात है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधालय के छात्रावास अधीक्षक मोहनलाल जीनगर, संस्थापन अधिकारी रवि व्यास, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक चौहान, प्रशिक्षक माया कुमारी जाट, वीरेन्द्र सिंह, कैलाश दान, शशिशेखर जोशी, शम्भूकुमार रंगा, प्रकाश सारस्वत, सुरेन्द्र कुमार पुरोहित, गोविंद पुरोहित, जुगल किशोर, महेंद्र आचार्य, रवि कुमार, देवेन्द्र कुमार, विजय कुमार ठोलीया, प्रशान्त आचार्य, भवानी शंकर शर्मा एवं विधालय के शैक्षणिक स्टाफ ने प्रशिक्षक राकेश पुरोहित और हरीश सियाग को बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *