उपभोक्ता जागरण मंच ने डॉ अनन्त शर्मा काअभिनन्दन किया

उपभोक्ता जागरण मंच ने डॉ अनन्त शर्मा का अभिनन्दन किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 31 अक्टूबर।
उपभोक्ता आन्दोलनकारी आईकैन के अध्यक्ष एवं सीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनन्त शर्मा के एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आगमन पर होटल मरुधर में सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरण मंच के सदस्यों द्वारा अभिनन्दन किया गया ।
मंच के संस्थापक अध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने डॉ शर्मा को शाल ओढ़ाकर, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के सचिव नरसिंह दास व्यास ने साफा पहनाकर तथा मंच के महासचिव सत्यनारायण शर्मा, धनसुख आचार्य, रामगोपाल सुथार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर डॉ शर्मा ने बीकानेर के उपभोक्ता आन्दोलनकारियों से संगठनात्मक चर्चा करते हुए उपभोक्ता आन्दोलन को मजबूत बनाते हुए गांव की ढाणी तक मुस्तैदी से कार्य करने का आव्हान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *