नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग अवैध तस्करी के खिलाफ प्रभात फेरी व कार्यशाला जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला नशा मुक्ति केंद्र द्वारा वल्लभ गार्डन से नागणेचीजी मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ‘आओ हमसे नाता जोड़ो, हमेशा के लिए नशा छोड़ो’ के संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी श्रृंखला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा दंतौर विकास सार्वजनिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में टीबी हॉस्पिटल के सभा कक्ष में ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। सयुंक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित अवधि में आयोजित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रेरणादायक वास्तविक जीवन अनुभव भी साझा किए, जिससे आमजन पर सकारात्मक प्रभाव हो।

दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के सचिव रामकिशोर सियोल ने नशीली दवाओं के बढ़ते हुए दुरूपयोग से युवाओं को बचाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण ही समाज में अपराध की प्रवर्ति को बढ़ावा मिलता है, इसके लिए सबको मिलकर इस प्रवृत्ति को रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नशा मुक्त भारत संकल्प का सपना साकार करने में सबका योगदान महत्वपूर्ण है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सी.एस मोदी तथा मनोचिकित्सक विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, नशे की पहचान और चिकित्सा व्यवस्था में उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में बताया।
जिलाधिकारी समाज कल्याण नंदकिशोर राजपुरोहित एवं डॉ.अरविन्द आचार्य ने नशीली दवाओं व अवैध तस्करी पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला के दौरान नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। साथ ही ‘नशा मुक्त अभियान’ लोगो की टी-शर्ट व कैप का विमोचन कर, इनका वितरण किया गया।  कार्यक्रम में डॉ जयदीप पूनिया, अनुजा निगम से कविता स्वामी, रेखा मेघवाल, विनय पाल, आदिल खान, मनीष शर्मा, कमल कुमार पुरोहित, देवी दान चारण, रामकिशोर बिश्नोई, मुकेश भाटी, जगदीश ढाल, प्रवीण प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
=======

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *