राजाराजेश्वरी नगर (बैंगलोर) में तेरापंथ युवक परिषद का दायित्व बोध समारोह सम्पन्न, विक्रम महेर बने नए अध्यक्ष

राजाराजेश्वरी नगर (बैंगलोर) में तेरापंथ युवक परिषद का दायित्व बोध समारोह सम्पन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बैंगलोर, 27 जून। तेरापंथ युवक परिषद, राजाराजेश्वरी नगर का शपथ ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। श्री मेंहदीपुर बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न इस आयोजन में जैन संस्कार विधि के अंतर्गत जैन संस्कारक दिनेश मरोठी द्वारा विधिपूर्वक शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन साध्वी श्री पुण्ययशा जी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र से हुआ, इसके पश्चात तुलसी संगीत सुधा की ओर से विजय गीत की प्रस्तुति दी गई। आभातेयुप राष्ट्रीय सी.पी.एस. प्रभारी दिनेश मरोठी द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निवर्तमान अध्यक्ष बिकाश छाजेड़ ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और नवमनोनीत अध्यक्ष विक्रम महेर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम महेर ने अपने वक्तव्य में कहा, “तेरापंथ युवक परिषद जैसी गौरवशाली संस्था की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा और सभी साथियों के सहयोग से परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने आभातेयुप द्वारा निर्देशित योजनाओं के साथ-साथ नये आयामों पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

pop ronak

विक्रम महेर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की

उपाध्यक्ष प्रथम– विपुल पितलिया , उपाध्यक्ष द्वितीय-प्रवीण बैद , मंत्री– संदीप बैद , सहमंत्री प्रथम– महेश मांडोत , सहमंत्री द्वितीय- विपिन पितलिया, कोषाध्यक्ष– विनीत सेठिया, संगठन मंत्री– सौरभ दुगड़। उन्होंने टीम के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और परामर्शकों को शपथ दिलाई।

साध्वी श्री पुण्ययशा जी ने मंगलकामनाएं देते हुए कहा, “आज लिए गए संकल्पों पर अमल करें और संघहित में एकजुट होकर कार्य करें।” उन्होंने सदस्यों को संयम, सेवा और साधना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आभातेयुप प्रतिनिधि दिनेश मरोठी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “विक्रम महेर वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता हैं और अब अध्यक्ष के रूप में संघ को नई दिशा देंगे।” संभाग प्रमुख विशाल पितलिया ने भी परिषद को नवाचार और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आर.आर. नगर सभा अध्यक्ष राकेश छाजेड़, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू बोथरा सहित पूर्व अध्यक्ष, सभा, ट्रस्ट,महिला मंडल, ज्ञानशाला और संघीय संस्थानों के अनेक पदाधिकारी व श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष गुलाब बांठिया ने कुशलता से किया तथा आभार ज्ञापन मंत्री संदीप बैद द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम न केवल एक दायित्व हस्तांतरण था, बल्कि यह सेवा, संगठन और समर्पण की एक प्रेरक मिसाल भी बन गया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *