तेरापंथ कन्या मंडल, गंगाशहर ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश

तेरापंथ कन्या मंडल, गंगाशहर ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नशा पूरे परिवार के लिए घातक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 1 नवंबर। समाज में मौजूद युवा आजकल फैशन के चक्कर में व्यसन के रास्ते पर आ रहे हैं, जो की चिंताजनक और कष्टदायक है। बहुत से युवा इसकी गिरफ्त में पडते जा रहे हैं।
युवाओं को जागरूक करने के लिए तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर ने श्री जैन पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । जिसमें उन्होंने बताया कि आजकल जगह-जगह हुक्का बार, मद्यपान, सिगरेट और अन्य मादक द्रव्यों का सेवन बढ़ता जा रहा है। जो सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं । इसकी लत लगने से बहुत तरह की गंभीर बीमारियां हो रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नाटक को शाला के विद्यार्थियों और शिक्षको ने बहुत सराहा। नाटिका के पश्चात सभी विद्यार्थियों ने संकल्प किया कि वो कभी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। कन्या मंडल प्रभारी सीमा बोथरा, सहप्रभारी अंकिता सेठिया, कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती, सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया, महक बोथरा, वर्षा बोथरा , मुस्कान सिंघी ,दिव्या नाहर, यामिनी सेठिया ,प्रेक्षा भूरा ,तुलसी महनोत, निकिता और कुमकुम का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *