क्षत्रिय सभा ने किया सिद्धि कुमारी का सम्मान

चुनाव में हर सम्भव मदद के वादे के साथ क्षत्रिय सभा ने किया सिद्धि कुमारी का सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025


बीकानेर , 1 नवम्बर।
विधानसभा चुनावों में टिकटों का वितरण क़ाबलियत से नहीं अपितु जातिगत आधार पर मिलने लगे हैं। चुनाव प्रचार भी जातिगत वोटों को साधने के लिए ही हो रहें हैं जबकि यह तय है की एक ही जाती के आधार पर उम्मीदवार विजय प्राप्त नहीं कर सकता है परन्तु जातियों को साधने का क्रम जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी कड़ी में बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी (बाईसा) का क्षत्रिय सभा व राजपूत समाज के बड़ी संख्या में लोगो ने सम्मान किया और कहा कि समाज हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। बीकानेर पूर्व विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी को चौथी बार विधानसभा में भेजना गौरव का प्रतिक होगा।

pop ronak

इस अवसर पर कर्नल हेमसिंह ने समाज के सभी मौजिज लोगो से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया उन्होने बताया कि ये बडे़ ही गौरव की बात है कि समाज की बेटी लगातार विजयी हो रही है। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा करणी सिंह जी ने बीकानेर का प्रतिनिधित्व लोक सभा में पांच बार लगातार किया, सिद्धि बाईसा भी विधान सभा में लगातार ऐसे ही बार-बार बीकानेर का प्रतिनिधित्व करे।

इसके लिए हम सभी को एक जुट होना जरूरी है। इस मौके पर समाज के जगमाल सिंह पायली (सम्भाग उपाध्यक्ष) नविन सिंह तंवर, अरविन्द सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह राठौड़, प्रमोद सिंह शेखावत (पार्षद), गजेन्द्र सिंह लूंछ, मुलसिंह भाटी कल्याणसर, राजेन्द्र सिंह भाटी मोटासर, हेमसिंह राठौड़, भंवर सिंह जौधासर, जालम सिंह भाटी, रणवीर सिंह नौखड़ा, किशनराज सिंह, कुलदिप सिंह मेहरोली, विक्रम सिंह बिका आदि ने पूर्ण समर्थन का वादा किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *