प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी के कविता संग्रह “काव्य-सरोज” का रविवार को होगा लोकार्पण

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 जुलाई 2025: पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक और लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी द्वारा लिखित हिंदी कविता संग्रह “काव्य-सरोज” का लोकार्पण रविवार, 13 जुलाई को शाम 5:15 बजे होगा। इस लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन नवकिरण सृजन मंच एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न मार्केट स्थित बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सभागार में किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के समन्वयक, वरिष्ठ कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशिष्ट अतिथिगण और सम्मान समारोह
“काव्य-सरोज” के लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी और वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा मुख्य अतिथि होंगे। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक हरि शंकर आचार्य और वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं संपादक प्रोफेसर डॉ. अजय जोशी विशिष्ट अतिथि और स्वागताध्यक्ष होंगे। सह-आचार्य (कॉलेज शिक्षा) डॉ. गौरी शंकर प्रजापत लोकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि-लेखक गिरिराज पारीक होंगे। संयोजक गिरिराज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रोफेसर डॉ. बिनानी का स्वागत-सम्मान भी किया जाएगा।यह साहित्यिक आयोजन बीकानेर के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

pop ronak
BC opening

 

 

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *