Skip to content
June 4, 2026
  • होटल में आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई विदेशी नागरिक भी शामिल
  • जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन
  • मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार; आदि गणेश मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन बोले पं. व्यास
  • बीकानेर में ईडी का छापा
थार एक्सप्रेस

थार एक्सप्रेस

Thar Express News

Trending News

देश व दुनिया
होटल में आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई विदेशी नागरिक भी शामिल 01
14 hours ago14 hours ago
02
बीकानेर संभाग
जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन

Category Collection

राजनीति372 News
  • Home
  • बीकानेर संभाग
  • राजस्थान
  • विविध
  • राजनीति
  • चुनावचुनाव
  • दुर्घटना Accident
  • विधानसभा चुनाव
  • देश व दुनिया
  • अध्यात्म व संस्कृति
  • समाज व साहित्य
  • खेल व मनोरंजन
  • विचार मंच
  • Contact Us
  • Home
  • बीकानेर संभाग
  • कृषि विवि: जोधपुर-बीकानेर के वीसी की वित्तीय अनियमितताओं की जांच पूरी, कमेटी ने राजभवन में सौंपी रिपोर्ट
  • बीकानेर संभाग
  • राजस्थान

कृषि विवि: जोधपुर-बीकानेर के वीसी की वित्तीय अनियमितताओं की जांच पूरी, कमेटी ने राजभवन में सौंपी रिपोर्ट

admin_tharexpressnews11 months ago11 months ago01 mins
कृषि विवि: जोधपुर-बीकानेर के वीसी की वित्तीय अनियमितताओं की जांच पूरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जोधपुर, 11 जुलाई। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कार्यवाहक और स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. अरुण कुमार के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर गठित राजभवन की हाईपावर कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट राजभवन को सौंप दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कमेटी ने दोनों विश्वविद्यालयों में कुछ शिकायतों को सही ठहराया है, जबकि कुछ आरोपों को पुष्ट प्रमाण नहीं मिलने के कारण खारिज किया गया है। फिलहाल रिपोर्ट पर राज्यपाल स्तर पर विचार-विमर्श जारी है कि कुलपति को क्लीन चिट दी जाए या कार्रवाई की सिफारिश की जाए। प्रो. अरुण कुमार के खिलाफ जोधपुर और बीकानेर दोनों विश्वविद्यालयों में कार्यकाल के दौरान कई वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें राजभवन तक पहुंची थीं। इस पर राज्यपाल ने जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय हाईपावर कमेटी गठित की थी, जिसे दोनों विश्वविद्यालयों की जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कमेटी ने पिछले माह कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की रिपोर्ट राजभवन को सौंप दी थी, जिसमें करीब 14.50 करोड़ रुपये की राशि को सरकारी नियमों के विरुद्ध निजी बैंकों में ट्रांसफर करवाने सहित अन्य गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। दर्जनों शिकायतों में से कुछ को कमेटी ने प्रमाणित भी माना था। हालांकि, तब तक बीकानेर विश्वविद्यालय की रिपोर्ट लंबित रहने के कारण जोधपुर रिपोर्ट पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया।

pop ronak

अब बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट भी कमेटी ने राजभवन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, पुनर्नियुक्तियों में अनियमितता जैसे मामलों की जांच की गई, जिसमें कुछ आरोपों को सही पाया गया है जबकि अन्य में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में इससे पहले जेएनवीयू सहित दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को हाईपावर जांच के बाद निलंबित किया जा चुका है, और लगभग आधा दर्जन कुलपतियों के खिलाफ जांच जारी है। इसी क्रम में बीकानेर स्थित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी गंभीर आरोप लगे हुए हैं। इनकी शिकायतें भी राजभवन में पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जांच शुरू नहीं हो सकी है।

sesumo school
sjps
Tagged: Agricultural University bikaner news committee submitted report to Raj Bhavan district Investigation of financial irregularities of Jodhpur-Bikaner VC completed latest news people public rajasthan news

Post navigation

Previous: प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी के कविता संग्रह “काव्य-सरोज” का रविवार को होगा लोकार्पण
Next: तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन

जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन

admin_tharexpressnews15 hours ago15 hours ago 0
मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार; आदि गणेश मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन बोले पं. व्यास

मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार; आदि गणेश मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन बोले पं. व्यास

admin_tharexpressnews15 hours ago15 hours ago 0
बीकानेर में ईडी का छापा

बीकानेर में ईडी का छापा

admin_tharexpressnews15 hours ago 0
बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार

admin_tharexpressnews16 hours ago14 hours ago 0

Trending News

बीकानेर संभाग
जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन
बीकानेर संभाग
मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार; आदि गणेश मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन बोले पं. व्यास
बीकानेर संभाग
बीकानेर में ईडी का छापा
बीकानेर संभाग
बीकानेर के सरकारी समाचार
बीकानेर संभाग
विश्व दुग्ध दिवस पर महिला पशुपालकों का सम्मान, कौशल्या देवी एवं राजेश्वरी देवी बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Recent Posts

  • होटल में आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई विदेशी नागरिक भी शामिल
  • जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का अभिनंदन
  • मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार; आदि गणेश मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन बोले पं. व्यास
  • बीकानेर में ईडी का छापा
  • बीकानेर के सरकारी समाचार

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
Thar Express News - 2026. Powered By BlazeThemes.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact Us