नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शातिर अपराधी को दबोचा

नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर (श्रीडूंगरगढ़), 10 जनवरी। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोटों के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाना से ऊपनी गांव के बीच सड़क मार्ग पर घेराबंदी कर गंगाजल पुत्र उमाराम जाट नामक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के 348 नोट बरामद हुए, जिनका कुल मूल्य 1 लाख 74 हजार रुपये है। जांच में यह सभी नोट नकली पाए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों की एक बड़ी खेप शहर से बाहर सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रास्ते में ही दबोच लिया। आरोपी गंगाजल पूर्व में भी जाली नोटों के कई मामलों में संलिप्त रहा है और वह पुलिस का आदतन अपराधी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रिंटर से छपाई का संदेह, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये जाली नोट सामान्य प्रिंटर के माध्यम से छापे जा रहे हैं। पुलिस अब उस मुख्य ठिकाने की तलाश कर रही है जहाँ इन नोटों की छपाई की जा रही थी। आरोपी गंगाजल यह खेप किसी अन्य व्यक्ति को सुपुर्द करने जा रहा था, जिसका खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल मशीनरी को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहले भी नकली नोटों की छपाई और सप्लाई के मामले उजागर हो चुके हैं। इस गिरोह के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं, इसे लेकर पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *