खत्री मोदी समाज ने पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग को एयर कंडीशनर भेंट किया

खत्री मोदी समाज ने पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग को एयर कंडीशनर भेंट किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 जुलाई । खत्री मोदी समाज के कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) के लिए रोगियों की सुविधा हेतु एक एयर कंडीशनर (AC) भेंट किया है।
पीबीएम अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दवां, ई.एम.डी. नोडल डॉ. जितेंद्र पुरोहित, और ट्रॉमा सेंटर सी.एम.ओ. डॉ. एल.के. कपिल ने समाज के इस योगदान की सराहना की। इस अवसर पर, खत्री मोदी समाज के भामाशाह प्रेरक श्योदन सिंह, दिनेश मोदी और अशोक खेमानी ने रोगियों की सेवा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *