ईसीबी में रक्तदान शिविर का आयोजन

ईसीबी में रक्तदान शिविर का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 नवम्बर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय व कर्मा बाई जाट महिला संस्थान के सहयोग से एनएसएस एवम स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर द्वारा ईसीबी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचार्य डॉ मनोज कुरी ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के डॉ कुलदीप मेहरा (सह निदेशक) के नेतृत्व में 15 सहयोगियों की टीम ने रक्त दान की प्रक्रिया को अंजाम दिया। शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़ चढ़ कर इस शिविर में भाग लिया। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी द्वारा शिविर को प्रोत्साहन दिया गया।
डॉ प्रीति नरूका, कोऑर्डिनेटर छात्र गतिविधि केंद्र, डॉ प्रवीण पुरोहित , हेड एनएसएस, डॉ अभिषेक पुरोहित , डॉ ममता शर्मा पारीक, डॉ रूमा भदौरिया व डॉ गायत्री शर्मा की अगुवाई में शिविर का आयोजन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कर्मा बाई जाट महिला संस्थान की ओर से संस्थापक अलका चौधरी , जिला अध्यक्ष भंवरी ठोलिया, अध्यक्ष मोनिका चौधरी, सचिव वीणा गुप्ता, महा सचिव रजनी चौधरी, योग प्रमुख अपराजिता चौधरी शिविर में उपस्थित रहे।

छात्रों में ऋषि मोहले, समीर रावत, कुसुम सिहाग, सौम्या तोमर, दिव्यांशी पारीक, अभिषेक सिंह भाटी,जोएल वशिष्ठ, दुष्यंत सिंह, दीपेश, अजयपाल ने शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। शिविर में 70 से अधिक शिक्षकों और छात्रों ने रक्तदान किया और समाज सेवा में अपना योगदान दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *