विधानसभा चुनाव 2023 – गुरुवार को सात प्रत्याशियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र

राहुल -मोदी-नड्‌डा-शाह -प्रियंकाऔर खरगे के दौरे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025


बीकानेर, 2 नवम्बर।
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।
बीकानेर पश्चिम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डॉ बी.डी कल्ला ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। डा बी डी कल्ला ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नोखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुशीला देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सुशीला डूडी ने भी दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

pop ronak

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी के रूप में रेवंत राम पंवार ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। श्रीडूंगरगढ़ से असंख्य समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में आसाराम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सावंत सिंह, बीजेपी प्रत्याशी के रूप में ताराचंद एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया प्रत्याशी के रूप में गिरधारी लाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *