बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत राजस्थानी भाषा अकादमी में सजी रंगोली

बीकानेर, 11 अक्टूबर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि इस अवसर पर अकादमी पुस्तकालय में सृष्टि मारू, हिमांशी मारू, खुशी केवलिया, कृपाली व्यास ने राष्ट्रीय प्रतीकों, पर्यावरण, सशक्त वायुसेना, बालिका शिक्षा से संबंधित मनमोहक रंगोलियां बनाईं। अकादमी में आने वाले आमजन इन रंगोलियों का अवलोकन कर सकेंगे। इस दौरान श्रीनिवास थानवी, सुरेश व्यास, मनोज मोदी ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।
======

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • विधायक श्री जेठानंद व्यास ने जिला अस्पताल में किया 1.50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास
  • अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की सुविधाओं का होगा विस्तार, बजट घोषणा के तहत 10 करोड़ रुपए से अस्तपाल का उन्नयन कार्य प्रगति पर

बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने जिला अस्पताल में डीएमएफटी मद से 1.50 करोड़ रुपए की लागत से स्त्री एवं प्रसूति ओपीडी, लेबर रूम, प्री-डिलीवरी रूम, पोस्ट-डिलीवरी रूम तथा चार कॉटेज के निर्माण कार्यों का रविवार को शिलान्यास किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इन सुविधाओं के विकसित होने से अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय मरीजों को लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन सालों में जिला अस्पताल की सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। जिससे शहरी क्षेत्र के मरीज़ों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने लगी है। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी मद के यह कार्य भी मरीजों के लिए लाभदायक रहेंगे।

विधायक ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में जिला अस्पताल में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत नए ओपीडी ब्लॉक और मेडिसिन वार्ड का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपए की लागत से ड्रग स्टोर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसका काम जल्द शुरू होगा। नवीन शिशु रोग वार्ड एवं आईसीयू का निर्माण भी 3.50 करोड़ रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। इन कार्यों से अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं में विस्तार होगा।

अस्पताल में सरकारी योजनाओं के साथ भामाशाहों के सहयोग से भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मदन मोहन ट्रस्ट के सहयोग से अस्पताल में नवीन प्रवेश द्वार, स्वागत कक्ष, प्रतीक्षालय हॉल और रजिस्ट्रेशन एरिया का निर्माण हेरिटेज लुक में करवाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में नई सोनोग्राफी मशीन, एक्स-रे सुविधा और जनरेटर की व्यवस्था भी करवाई गई है।इससे अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था विकसित होगी।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि सुविधाओं में वृद्धि से पिछले ढाई वर्षों में अस्पताल के आउटडोर और इनडोर मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रसव की संख्या में भी इजाफा हुआ है तथा अब अस्पताल में पूर्व की तुलना में कई गुना जटिल ऑपरेशन भी किए जाने लगे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या और उपचार की जरूरतों को देखते हुए सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

विधायक व्यास ने इस दौरान अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कमल खत्री, जेपी व्यास, किशन चौधरी, डॉ. सुषमा बिस्सा, पूर्व पार्षद राजा सेवग, श्रीमती आशा आचार्य, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, पार्षद श्रीमती अन्नपूर्णा व्यास, श्रीमती निशा अनादी पारीक, दीपक व्यास, श्रीमती जसोदा ओझा, नरेंद्र पारीक, राजकुमार जीनगर, सुशील आचार्य, अर्जुन कुमावत, लालचंद कुमावत, किशोर आचार्य, जितेंद्र व्यास सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
============

  • विधायक जेठानंद व्यास ने श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास
  • बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को श्रीरामसर में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत 20.35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया।इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी।

विधायक ने बताया कि यह सड़क बाबा रामदेव जी मंदिर के चौक में रामलाल जी सांखला की चक्की से होते हुए जगदीश सोलंकी के घर तक बनाई जाएगी। सड़क की स्वीकृत लंबाई 0.20 किलोमीटर है। नगर निगम खंड बीकानेर की ओर से करवाए जाने वाले इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने से आमजन को राहत मिलेगी। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार स्थानीय निवासियों के दैनिक आवागमन को आसान बनाने के साथ क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जिससे आमजन को इनका पूरा लाभ मिल सके।

इस दौरान आसूराम पंवार, चतुर्भुज सोलंकी, रावत सांखला, भंवर सांखला, सत्तू सोलंकी, माणक गहलोत, कानूराम गहलोत, मुरलीधर पंवार, ओम पंवार, मूलचन्द पंवार, चन्द्र प्रकाश गहलोत, वासुदेव पंवार, श्रवण कुमार, प्रेम गहलोत और लक्ष्मण सांखला, पार्षद दीपक व्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल खत्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

===================

adv change on 24 oct 2026