बीकानेर की जोड़बीड़ आवासीय योजना में 1600 प्लॉट्स का ई-लॉटरी से आवंटन

बीकानेर की जोड़बीड़ आवासीय योजना में 1600 प्लॉट्स का ई-लॉटरी से आवंटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 जुलाई। बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने आज जोड़बीड़ आवासीय योजना के तहत 1600 भूखंडों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया। रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। 4,516 आवेदनों में से 1600 को मिले प्लॉट- जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जोड़बीड़ आवासीय योजना के 1600 भूखंडों के लिए 2 जून से 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान कुल 4,516 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4,355 आवेदन स्वीकृत हुए और 162 विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। आज हुई लॉटरी में 1600 भूखंडों का आवंटन किया गया। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) श्रेणी में कुल 3,539 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3,419 स्वीकृत हुए और 120 निरस्त हुए। इस श्रेणी में कुल 1,009 भूखंडों का आवंटन किया गया। वहीं, एचआईजी (उच्च आय वर्ग) श्रेणी में कुल 977 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 936 स्वीकृत और 41 रिजेक्ट हुए। इस श्रेणी में कुल 591 भूखंडों का आवंटन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मॉडल आवासीय योजना के रूप में होगा विकसित, पहली बार ई-लॉटरी का उपयोग

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव कुलराज मीणा ने बताया कि बीडीए द्वारा जोड़बीड़ आवासीय योजना को मॉडल आवासीय योजना के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बीडीए ने पहली बार ई-लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया है, जो प्रक्रिया में पारदर्शिता और गतिशीलता लाएगा।

भुगतान और आवंटन निरस्तीकरण के नियम
ई-लॉटरी में सफल आवेदकों को डिमांड नोट जारी होने के 30 दिनों के भीतर संपूर्ण राशि जमा करनी होगी। इसके बाद, अगले 90 दिनों तक 9 प्रतिशत ब्याज की दर से राशि जमा करवाने का विकल्प मिलेगा। यदि निश्चित अवधि तक राशि जमा नहीं करवाई जाती है, तो आवेदक का आवंटन स्वतः निरस्त हो जाएगा।  कार्यक्रम में बीडीए के एसीपी सतीश कुमार ने ई-लॉटरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, और निदेशक वित्त नरेश राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों और आमजन ने कंप्यूटर पर क्लिक कर आवंटन सूची जारी की। जिला कलेक्टर ने सांकेतिक रूप से दो सफल आवेदकों को पौधे प्रदान कर बधाई भी दी। कार्यक्रम का संचालन गरिमा चारण ने किया। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी स्वाति शर्मा सहित बीडीए के अधिकारी, कर्मचारी, आवेदक और आमजन मौजूद रहे। इस पूरे कार्यक्रम का यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *