बीकानेर में जिला स्तरीय जन सुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बीकानेर में जिला स्तरीय जन सुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 जुलाई। जिला स्तरीय जन सुनवाई और जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश- बैठक के दौरान, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब, मजदूर, पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसे ध्यान में रखते हुए सभी समस्याओं की तसल्ली से सुनवाई होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी जन सुनवाई के लिए एक समय निर्धारित करे और उस दौरान अनिवार्य रूप से आमजन की बात सुने। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की, साथ ही निस्तारित प्रकरणों के समय और संतुष्टि प्रतिशत के बारे में भी जानकारी ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जन सुनवाई में आए 113 प्रकरण, 21 पर हुआ विचार-विमर्श

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आज की बैठक में 21 प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया, जबकि जन सुनवाई में कुल 113 प्रकरण प्राप्त हुए। सभी जिला स्तरीय अधिकारी जन सुनवाई के दौरान मौजूद रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।संभागीय आयुक्त ने उपखंड स्तरीय जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों को उचित प्रतिक्रिया देने और उसी स्तर पर समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला स्तर पर न आना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से जिला स्तरीय जन सुनवाई में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा।

जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की गंभीरता को समझने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके अधीन दर्ज प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सीमा ज्ञान, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, विद्युत पोल दुरुस्त करवाने और पाइपलाइन डलवाने जैसे प्रकरण प्राप्त हुए। वहीं, बैठक में रीको क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी के विकास, तारबंदी करवाने, खाता दुरुस्त करवाने और पत्थरगढ़ी जैसे प्रकरणों पर चर्चा कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *