बरसाती पानी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

बरसाती पानी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 18 जुलाई। बीकानेर के कोलायत में बरसाती पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना गुरुवार रात की है। तीसरी बहन ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। आज सुबह कोलायत हॉस्पिटल में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। खेलते-खेलते फिसलीं और गहरे पानी में समा गईं- एएसआई जय सिंह ने बताया कि चक कन्या बंधा निवासी भंवरदान चारण की तीन बेटियां गुरुवार शाम को बरसात के बाद गांव के पास जमा पानी में खेल रही थीं और नहा रही थीं। खेलते-खेलते अचानक सरला (9) और अवनी (6) का पैर फिसल गया और वे एक गहरे गड्ढे में जा गिरीं। गड्ढा इतना गहरा था कि दोनों मासूम डूबने लगीं। उनकी तीसरी बहन ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रही। उसने तुरंत दौड़कर गांव वालों को घटना की सूचना दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रामीणों ने निकाला, पर बहुत देर हो चुकी थी
ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी साँसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पूनम कंवर, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, मंडल सरपंच प्रतिनिधि शिव मेघवाल, छैलूदान, जेठूदान, लखनदान सहित कई लोग मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

pop ronak

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने पुलिस से बात की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक अंशुमान सिंह भाटी और पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन को आवश्यक मदद और दिशा-निर्देश देने को भी कहा।

क्या इस घटना के बाद ऐसे खुले और गहरे गड्ढों को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके?

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *