पुलिस को देख गाड़ी दौड़ाया, पुलिस ने पीछा कर नशा तस्कर दबोचा

पुलिस को देख गाड़ी दौड़ाया, पुलिस ने पीछा कर नशा तस्कर दबोचा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नापासर में 6.20 ग्राम एमडी ड्रग बरामद  बीकानेर, 1 अगस्त। नापासर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। बीती रात एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नापासर पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से 6 ग्राम 20 मिलीग्राम एमडी (MDMA) ड्रग बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह ड्रग क्षेत्र के युवाओं को सप्लाई की जानी थी।
ओवरटेक कर पकड़ा गया आरोपी
नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई पिछले 15 दिनों में नशे के खिलाफ पाँचवीं बड़ी सफलता है। थानाधिकारी सुथार ने बताया कि गुरुवार रात वे अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर गश्त कर रहे थे। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान गाड़ी चालक हेतराम जाट निवासी राजेरा के पास से एमडी ड्रग बरामद की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बड़े खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी हेतराम को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी सहित थाने लाया। प्राथमिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी एमडी की सप्लाई का काम करता था। अब पुलिस उससे यह जानने में जुटी है कि वह यह मादक पदार्थ कहाँ-कहाँ सप्लाई करता था और इस गिरोह के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार के साथ कॉन्स्टेबल सुरेंद्र बाना, जयवीर और गोगराज की विशेष भूमिका रही। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और नापासर क्षेत्र में नशे का धंधा करने वालों को अब अलर्ट हो जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस की नज़रें अब हर दिशा में हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *