केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ जवानों संग मनाई दीपावली

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ जवानों संग मनाई दीपावली
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

‘जोत से जोत जलाते चलो’ गीत गाकर भरा उत्साह

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 नवम्बर । केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार शाम बीकानेर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हेडक्वार्टर में बीएसएफ के जवानों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों के साथ फूलझड़ियां जलाकर पर्व की खुशियां बांटी और ‘जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ गीत गाकर जवानों में अद्भुत उत्साह और उमंग का संचार किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी और देश की सीमाओं पर कड़े पहरे की वजह से ही पूरे देशवासी शांति व सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए देश की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री, बीएसएफ अधिकारियों व जवानों द्वारा की गई संयुक्त पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इससे पूर्व अधिकारियों ने बुके भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने जवानों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यवाहक डीआईजी नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट विक्रम कुंवर, द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश सुरीन सहित बीएसएफ के अधिकारी, जवान, उनके परिजन तथा डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित और एडवोकेट अशोक प्रजापत उपस्थित रहे। मंच संचालन डिप्टी कमांडेंट सातार खान ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *