शास्त्रीय संगीत संध्या ‘एक शाम पापा के नाम’ 6 अगस्त को बीकानेर में

शास्त्रीय संगीत संध्या 'एक शाम पापा के नाम' 6 अगस्त को बीकानेर में
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर के प्रमुख शास्त्रीय संगीत गायक और समर्पित कलाकार, स्वर्गीय श्री प्रताप जी सेठिया की स्मृति में उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर एक विशेष स्वरांजलि कार्यक्रम ‘एक शाम पापा के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 अगस्त, 2025 को शाम 6:30 बजे नोखा रोड, नए बस स्टैंड के पास स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में होगा।
शास्त्रीय संगीत और कथक का संगम
कार्यक्रम की आयोजक, स्वर्गीय सेठिया की सुपुत्री श्रीमती प्रीति सेठिया डागा ने बताया कि इस स्वरांजलि संध्या में बीकानेर और जयपुर की संस्थाओं के बच्चे शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन बीकानेर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ गुरु नारायण जी रंगा, पुखराज शर्मा और गौरी शंकर सोनी करेंगे। इसके अतिरिक्त, जयपुर की संस्था स्वरवंदिता के बच्चे कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगे, जिसका निर्देशन अमित सारस्वत और कौशल्या जी करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गजलों की विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री प्रताप जी सेठिया के मित्र और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक भैरव प्रसाद कत्थक अपनी ग़ज़ल की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान हारमोनियम पर पुखराज शर्मा और तबले पर उस्ताद ग़ुलाम हुसैन उनका साथ देंगे।यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री प्रताप जी सेठिया को एक संगीतमय श्रद्धांजलि होगी और बीकानेर के कला प्रेमियों के लिए शास्त्रीय संगीत और नृत्य का एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *