मंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना के लिए 15 अगस्त तक अधिसूचना जारी करने की मांग

बीकानेर में नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पार्षदों का सम्मान 20 अक्टूबर को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 अगस्त। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच, बीकानेर के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से भेजा है। इस ज्ञापन में मंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना की अधिसूचना 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी करने की पुरजोर मांग की गई है। आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया है कि मंत्रालयिक संवर्ग के उत्थान और राज्य हित में मंत्रालयिक निदेशालय की घोषणा की गई थी। इस घोषणा की अनुपालना 15 जून 2025 को निश्चित की गई थी, लेकिन अभी तक यह शासन स्तर से क्रियान्वित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी इस संबंध में मुख्यमंत्री से आशा और विश्वास लगाए बैठे हैं। आचार्य ने जोर दिया कि 15 अगस्त 2025 के पावन दिवस पर मंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना हेतु अधिसूचना जारी करके “प्रशासन की रीढ़” माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग को अनुगृहीत किया जाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *