बाफना स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 3000 से अधिक विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे

बाफना स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 13 अगस्त। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बुधवार सुबह नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए।
तिरंगे का महत्व और बलिदान की प्रेरणा
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है, सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है, जबकि हरा रंग उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अशोक चक्र और उसकी 24 तीलियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तिरंगे की शान के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं, और उनके बलिदान को याद करना हमारा कर्तव्य है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। बाफना स्कूल के सीईओ डॉ. पीएस वोहरा ने केंद्रीय मंत्री और ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनंदन किया। डॉ. वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुतियाँ दीं।

pop ronak

ट्रस्ट के युधिष्ठरसिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, चम्पालाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित, वेद व्यास, जसराज सिंवर, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, पवन सुराना, ओम राजपुरोहित, रामेश्वर पारीक, रमेश भाटी, गणेशमल जाजड़ा, शिवलाल तेजी, ओमप्रकाश नायक, प्रकाश मेघवाल, शक्तिसिंह शेरुणा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, कमल गहलोत, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *