श्री जैन पी.जी. कॉलेज में भूगोल विभाग की मॉडल प्रदर्शनी

श्री जैन पी.जी. कॉलेज में भूगोल विभाग की मॉडल प्रदर्शनी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 25 अगस्त। बीकानेर के श्री जैन पी.जी. कॉलेज में आज भूगोल विभाग द्वारा एक मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के ज़रिए भारत और दुनिया के सामने मौजूद बड़ी समस्याओं को दिखाया।
भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कस्वां ने बताया कि छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, और भारतीय संस्कृति जैसे कई विषयों पर मॉडल तैयार किए। मोहित राजपुरोहित, हर्ष सोलंकी, धीरज पंवार, शौर्य, कमल और आदित्य की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके मॉडल में दिखाया गया था कि गाड़ियों और फ़ैक्टरियों से निकलने वाले धुएँ और कचरे को रोककर जलवायु परिवर्तन को कैसे रोका जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझडिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से मानसिक विकास होता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से मिट्टी और जैव विविधता को होने वाले नुक़सान के बारे में भी सचेत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कई सुझाव दिए।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *