महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर ठाकुर जसवंत सिंह के योगदान को किया गया याद

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर ठाकुर जसवंत सिंह के योगदान को किया गया याद
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,27 नवम्बर । महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट्स और विधिक कार्य बीकानेर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. प्रभुदान चारण के स्वागत उद्बोधन से हुई, जबकि विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य नरसी राम बिश्नोई संरक्षक रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव मांडवी राजवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित शामिल हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने संविधान निर्माण में बीकानेर व ठाकुर जसवंत सिंह तंवर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि 284 विद्वान सदस्यों के 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के सतत प्रयास से 26 नवंबर 1949 को डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने बताया कि बीकानेर के पास स्थित दाऊदसर गांव में जन्मे और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहे ठाकुर जसवंत सिंह महाराजा गंगासिंह के सचिव, महाराजा शार्दूल सिंह के शासनकाल में बीकानेर के प्रधानमंत्री, राज्य गृह मंत्री, राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री (1951) तथा 1952 से 1956 तक प्रथम प्रतिपक्ष नेता रहे और संविधान निर्माण से जुड़े राजस्थान के 12 सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंडित मदन मोहन मालवीय की सिफारिश से संविधान के प्रारूप से जुड़ा कुछ कार्य बीकानेर के मॉडर्न मार्केट स्थित दाऊदसर हाउस में किया गया था और जिस टाइपराइटर से टाइप किया गया, वह आज भी वहां सुरक्षित है। उन्होंने विद्यार्थियों से मूल कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन का आह्वान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्य अतिथि डीएलएसए सचिव मांडवी राजवी ने अपने संबोधन में निःशुल्क विधिक सहायता और प्रत्येक नागरिक तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, कुलगुरु आचार्य नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का पालन करने के साथ नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

आयोजन के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह प्रथम, नंदिनी पुरोहित द्वितीय और ग्लोरी अस्थाना तृतीय स्थान पर रहे, जबकि भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी पुरोहित व तान्या शर्मा ने प्रथम, तेजाराम राईका व तान्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा माधव व्यास व कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कुलगुरु व मंचस्थ अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में उपकुलसचिव डॉ. विट्ठल दास बिस्सा, प्रो. अनिल छंगाणी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. संतोष शेखावत, डॉ. फौजा सिंह, डॉ. दुर्गा चौधरी, डॉ. कप्तान चंद, डॉ. सुमन चौधरी, डॉ. सुमन सोढ़ा, डॉ. सीमा जैन, डॉ. प्रदीप कच्छावा, राहुल यादव, दया प्रजापति, मोनिका पंवार, आयुष शर्मा, अधिवक्ता प्रशांत तंवर, ताराचंद उपाध्याय, देव रंजन शर्मा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन वर्षा पंवार ने किया तथा एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रगति सोबती ने आभार व्यक्त किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *