आसाराम ने 235 दिन बाद जोधपुर जेल में किया सरेंडर

आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट से 6 महीने की अंतरिम बेल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जोधपुर, 30 अगस्त। नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम ने आज जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया है। यह सरेंडर 235 दिन बाद हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को उसकी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
हाईकोर्ट का फैसला
जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आसाराम की तबीयत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती रहने या लगातार चिकित्सा देखभाल की जरूरत नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अदालत ने यह भी बताया कि आसाराम ने पिछले 3-4 महीनों में कई शहरों के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए यात्राएं कीं, लेकिन किसी भी अस्पताल में नियमित रूप से फॉलोअप नहीं करवाया। इस आधार पर कोर्ट ने उसके वकील की दलील को खारिज कर दिया। आसाराम को 7 जनवरी 2025 को 12 साल में पहली बार अंतरिम जमानत मिली थी।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *