एसपीएमसी में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का दूसरा दिन

एसपीएमसी में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का दूसरा दिन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त . बीकानेर के सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (SPMC) में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हो रहा है।
शपथ ग्रहण और प्रतियोगिताओं का आयोजन
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य और नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य तथा नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी.के. बिनावरा के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में, डॉ. आचार्य ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित रूप से खेल और योगाभ्यास को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर, डॉ. मोहम्मद ज़ीशान, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. चारु चाहर और डॉ. रवि गिरी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का संचालन किया। इनमें सचिन, रिहान, मोनिका और संजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इन सभी विजेताओं को कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *