बीकानेर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बीकानेर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 7 सितंबर। शहर जिला कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव और इंडियन यूथ पावर के संरक्षक अब्दुल रहमान लोदरा ने नगर निगम बीकानेर की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। इंडियन यूथ पावर के मीडिया प्रभारी शाहरुख खान के साथ मिलकर उन्होंने शहर की बिगड़ी हुई दशा के लिए निगम के उदासीन रवैये को जिम्मेदार ठहराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लोदरा ने कहा कि शहर की सड़कें चारों तरफ से टूटी हुई हैं, सीवरेज लाइनें जाम हैं और गलियों में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इस कारण पूरे शहर में, विशेषकर सर्वोदय बस्ती जैसे इलाकों में, बदबू और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता और सर्वोदय बस्ती के निवासियों में नगर निगम के प्रति काफी गुस्सा है।

pop ronak

उन्होंने नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर से शहर की इस बिगड़ी हुई दशा को तुरंत सुधारने और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *