शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा

कमल नारायण आचार्य
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 सितंबर. शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। यह मांग पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।
प्रमुख माँगें
आचार्य ने मांग की है कि शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी से लेकर संस्थापन अधिकारी तक के सभी पदों पर वर्ष 2025-26 तक की रिव्यू, बकाया और नियमित डीपीसी (पदोन्नति समिति की बैठक) 30 सितंबर से पहले पूरी की जाए। इसके अलावा, ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख माँगें भी शामिल हैं:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • पदोन्नति पर पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाए।
  • वर्ष 1986 के कनिष्ठ लिपिकों की लंबित डीपीसी जल्द से जल्द पूरी की जाए।
  • हितकारी निधि की राशि को किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में रखा जाए।

आचार्य ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी संघ आंदोलन का रुख अपनाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा प्रशासन की होगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *