बीकानेर शहर कांग्रेस सेवादल की नई कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 सितंबर: शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें कार्यकर्त्ताओं की योग्यता और कार्यशैली के आधार पर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत और प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। प्रमुख पदाधिकारियों की सूची- अध्यक्ष: अनिल व्यास, उपाध्यक्ष: तेज करण हर्ष, कुदरत अली, जगन पूनियां, मिश्री बाबु, संगठन महासचिव: मनोज व्यास, महासचिव: मनोज कल्ला, मोहन गाट, मोहम्मद असलम, भंवर सिंह शेखावत, प्रवक्ता: जितेंद्र व्यास, इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी में सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मुख्य प्रशिक्षक और ध्वज प्रभारी समेत अन्य पद भी घोषित किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभिन्न समितियों का गठन
संगठन ने जनसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए कई समितियों का भी गठन किया है, जिसमें पर्यावरण समिति, खेलकूद समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं सेवा समिति, आपदा प्रबंधन समिति और सामाजिक सुरक्षा समिति शामिल हैं। साथ ही, विधानसभा (पूर्व और पश्चिम) के लिए भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह नई टीम नई ऊर्जा और सांगठनिक क्षमता के साथ जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन बीकानेर समेत पूरे संभाग में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर एक प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक 10 सितंबर को होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *