राम मंदिर में हुए दीपोत्सव में पहुंचे डॉ.बीड़ी कल्ला

राम मंदिर में हुए दीपोत्सव में पहुंचे डॉ.बीड़ी कल्ला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


कहा-हर मन सुखी हो, सौभाग्य से परिपूर्ण, दियों की रोशन से झिलमिला उठा मंदिर
बीकानेर ,11नवम्बर।
धनतेरस के अवसर पर जवाहर नगर स्थित श्रीराम मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला ने भागीदारी निभाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ.कल्ला ने कहा कि आज संकल्प लेते है कि एक दिया बीकानेर के विकास,सद्भाव के नाम पर जलाएंगे। उन्होंने मंदिर मौजूद लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं साथ आरती की। बड़ी संख्या दीपक जलाए गए। इससे मंदिर परिसर जगमागा उठा। डॉ.कल्ला ने कहा कि सियाराम की कृपा हम सब पर बनी रहें। अंधेरे, अभावो में जी रहें लोगो पर थोड़ी ज्यादा रोशनी बरसे। हर मन सुखी हो, सौभाग्य से परिपूर्ण। ये दीपावली सबके अंधेरे दूर करे। उन्होंने नगरवासियों को दीपोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्ट्रीट वेण्डरों से किया संवाद
गंगाशहर में जनसम्पर्क के दौरान स्ट्रीट वेंडर (सब्जी मंडी) में दुकानदारों से मुलाकात की। लोगों से संवाद किया। इस दौरान कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष इनायत अली क़ुरैशी ने सभी वेंडरों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। लोगों ने विकास के नाम पर पार्टी का समर्थन करने का भरोसा दिलाया।

शनिवार को भी शहर में कई मोहल्लों में डॉ.कल्ला ने जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस पार्टी का साथ दिजिए। साथ ही राज्य सरकार की गारंटियों से लोगों को अवगत कराया। वहीं वर्तमान में पांच साल के शासन काल की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिली राहत के बारे में बताया।
उन्होंने कहा आज बीकानेर विकास की राह पर अग्रसर है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। लोगों ने भी डॉ.कल्ला के प्रति स्नेह और समर्थन जताया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *