स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ: पीएम मोदी के लिए महिला कल्याण जीवन का ध्येय

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का सीधा प्रसारण पूरे देश के साथ-साथ बीकानेर में भी हुआ, जहां शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगाशहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नारी उत्थान सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सिद्धांत है
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीवन का सिद्धांत और ध्येय है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी सैकड़ों योजनाएं लागू की हैं, जिनसे 11 करोड़ से अधिक माताओं को धुएं से मुक्ति मिली है। मेघवाल ने बताया कि नए संसद भवन में पारित किया गया पहला कानून ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ था, जो महिला उत्थान को समर्पित था। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा पर्व पखवाड़ा और स्वास्थ्य शिविर
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में गर्भवती, धात्री महिलाओं और किशोरियों सहित बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क दवा और जांच की सुविधा मिली।

बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने भी अपने विचार रखे और महिला कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *