पीएम के जन्मदिन पर साइकिल रैली, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘टूर डी थार’ से चमकेगा बीकानेर

पीएम के जन्मदिन पर साइकिल रैली, केंद्रीय मंत्री बोले- 'टूर डी थार' से चमकेगा बीकानेर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बीकानेर में एक साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस रैली का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक किया गया था, जिसमें 75 साइकिल सवारों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
स्वच्छता और विकसित भारत का संदेश
रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर हर वर्ग में उत्साह है और इसी कड़ी में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर, गली, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है, ताकि हम सब मिलकर स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण कर सकें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘टूर डी थार’ का आयोजन
अर्जुन राम मेघवाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि ‘टूर डी थार’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन 23 नवंबर 2025 को बीकानेर में प्रस्तावित है। यह रैली ‘टूर डी फ्रांस’ और ‘टूर डी स्विस’ की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। इस रैली की शुरुआत नौरंगदेसर से होगी, उसी स्थान से जहां 2023 में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

यह रैली भारतमाला सड़क पर बीकानेर के नौरंगदेसर से जोधपुर के ओसियां तक 300 किलोमीटर की होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बीकानेर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने में मदद करेगा और ‘फिट इंडिया’ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। इस रैली में दुनिया भर के साइकिल सवार हिस्सा लेंगे।

रैली में प्रमुख हस्तियों की भागीदारी
इस रैली में केंद्रीय मंत्री के साथ अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट दयाला राम, जेठा राम गाट, सुरेंद्र कुकणा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, और कई अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी, बीएसएफ के जवान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *