चेन्नई में ‘उमेद सुशीला बोकड़िया स्पोर्ट्स एकेडमी’ का जैन विधि से उद्घाटन

चेन्नई में उमेद सुशीला बोकड़िया स्पोर्ट्स एकेडमी का जैन विधि से उद्घाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

माधावरम, चेन्नई , 26 सितम्बर । आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल, माधावरम (चेन्नई) के भिक्षु कैम्पस परिसर में ‘उमेद सुशीला बोकड़िया स्पोर्ट्स एकेडमी कैम्पस’ का उद्घाटन जैन संस्कार विधि से किया गया।
शुभारंभ संस्कार विधि
अकादमी का उद्घाटन जैन संस्कार विधि के अनुसार किया गया, जिसकी शुरुआत नमस्कार महामंत्र समुच्चारण से हुई। जैन संस्कारक पदमचंद आँचलिया और श्री स्वरूप चन्द दाँती ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार विधि संपन्न करवाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उद्घाटन: उद्घाटनकर्ता उमेदसिंह व श्रीमती सुशीला बोकड़िया परिवार ने स्कूल कमेटी चेयरमैन तनसुखलाल नाहर, प्रधानन्यासी विजयराज सेठिया, और महामंत्री सुरेश नाहर के साथ मिलकर मंगल भावना पत्रक की स्थापना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अन्य क्रियाएँ: शुभारंभ संस्कार विधि अर्हम् जप, लोगस्स ध्यान, और महावीर स्तुति के संगान के साथ संपन्न हुई।

स्वागत और आभार: तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) के पदाधिकारियों ने सभी के तिलक लगाकर मौली बाँधी। उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक और स्कूल कमेटी चेयरमैन श्री गजेंद्र खांटेड ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन टीम, अध्यापकगण, और तेरापंथ समाज की अनेक संघीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। संस्कारकों ने अंत में विद्यालय कमेटी टीम को वृहद मंगल पाठ के पश्चात शुभभावनाओं सहित मंगल भावना पत्रक प्रदान किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *