रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार-2026 के लिए साहित्यकारों से आवेदन आमंत्रित
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 सितंबर । रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा और साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि इन पुरस्कारों का वितरण आगामी माह 12 अक्टूबर 2025 को रोटरी क्लब सभागार, सादुलगंज, बीकानेर में होगा।
कार्यक्रम के संयोजक और रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के रोटेरियन मनमोहन कल्याणी ने बताया कि इस वर्ष का सर्वोच्च पुरस्कार ₹51,000 की राशि वाला “कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार” राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री जानकीनारायण श्रीमाली को घोषित किया गया है। श्रीमाली राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और हिन्दी के प्रतिष्ठित विद्वान हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गद्य श्रेणी में, ₹21,000 का “खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार” चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ को उनके कहानी संग्रह “सत्त बोल्यां गत्त है” के लिए दिया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

पद्य साहित्य के लिए, ₹11,000 का “ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार” जोधपुर की डॉ. सुमन बिस्सा को उनकी कविता की पुस्तक “अंतस रा सुर सांतरा” के लिए घोषित हुआ है।

इसके अतिरिक्त, बाल साहित्य के लिए ₹7,000 की राशि का “सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार” केकड़ी की महिला लेखिका विमला नागला को उनकी बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ के लिए पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। यह पुरस्कार राजस्थानी भाषा के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *